प्रताड़ना:ससुराल वालों के द्वारा महिला को किया जा रहा प्रताड़ित,

इंद्रजीत असवाल   पौड़ी गढ़वाल:- चौबट्टाखाल : आये दिन घरेलू हिंसा के मामले मीडिया में आये रहते हैं,प्रशासन के द्वारा व महिला हेल्प लाइन के द्वारा कई मामलों को सुलझा भी लिया जाता है|  लेकिन यहाँ पर राजस्व उप निरीक्षक जी तो पीड़ित महिला की सुन ही नहीं रहे हैं ,अब महिला जाए तो कहा […]

इंद्रजीत असवाल

 

पौड़ी गढ़वाल:-

चौबट्टाखाल : आये दिन घरेलू हिंसा के मामले मीडिया में आये रहते हैं,प्रशासन के द्वारा व महिला हेल्प लाइन के द्वारा कई मामलों को सुलझा भी लिया जाता है|  लेकिन यहाँ पर राजस्व उप निरीक्षक जी तो पीड़ित महिला की सुन ही नहीं रहे हैं ,अब महिला जाए तो कहा जाए| 

मामला चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत नोगांवखाल का है जहाँ पर रचना देवी नाम की महिला का आरोप है कि उसके ससुरालियों द्वारा काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा है व कल उसके साथ मार पीट भी की गई जिसकी रिपोर्ट उसके द्वारा राजस्व उप निरीक्षक कांता प्रसाद को दी गई परन्तु राजस्व उप निरीक्षक महोदय ने उस पर कोई संज्ञान नही लिया , महिला का सरकारी अस्पताल मेडिकल भी हो गया है| 

इस मामले को जब उप जिलाधिकारी संदीप कुमार जी से जब हमारे द्वारा कहा गया तो उन्होंने कहा कि वे खुद इस मामले को कल देखेंगे| देखे पीड़ित महिला की दुख भरी कहानी उसी की जुबानी:-

https://www.youtube.com/watch?v=RsP1a01_bp4

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts