अल्पसंख्यक समाज के हित केवल और केवल भाजपा में ही सुरक्षित: ‘विकल’

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्वोत्तर रेलवे की जेडआरयूसीसी (ZRUCC) सदस्य खूब सिंह ‘विकल’ का स्वागत किया गया|  सितारगंज, उधम सिंह नगर: अल्पसंख्यक समाज के हित केवल और केवल भाजपा में ही सुरक्षित हैं, इसीलिए आज अल्पसंख्यक समाज तेजी से भाजपा से जुड़ रहा है। यह बात मंगलवार को खूब सिंह विकल […]

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना

  • भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्वोत्तर रेलवे की जेडआरयूसीसी (ZRUCC) सदस्य खूब सिंह ‘विकल’ का स्वागत किया गया| 

सितारगंज, उधम सिंह नगर:

अल्पसंख्यक समाज के हित केवल और केवल भाजपा में ही सुरक्षित हैं, इसीलिए आज अल्पसंख्यक समाज तेजी से भाजपा से जुड़ रहा है। यह बात मंगलवार को खूब सिंह विकल ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर विकल का फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया।

यहाँ वार्ड संख्या चार में वरिष्ठ भाजपा नेता इम्तियाज अंसारी के आवास पर मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्वोत्तर रेलवे की जेडआरयूसीसी (ZRUCC) सदस्य खूब सिंह ‘विकल’ ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के बीच भाजपा को लेकर जो भ्रम था, अब वो दूर हो चुका है। यही वजह है कि आज अल्पसंख्यक समाज तेजी से भाजपा में शामिल हो रहा है। इससे पूर्व रेल मंत्रालय द्वारा  विकल को पूर्वोत्तर रेलवे की जेडआरयूसीसी (ZRUCC) का  सदस्य बनाएं जाने पर खूब सिंह ‘विकल’ का अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं मिष्ठान वितरण कर स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts