पेयजल संकट को लेकर किया जिलाधिकारी का घेराव, दिया ज्ञापन

इंद्रजीत असवाल कल्जीखाल :  पानी के जल संकट को लेकर डीएम की गाड़ी को रोक कर किया डीएम का घेराव जिलाधिकारी का कल  कल्जीखाल ब्लॉक के औचक निरीक्षण कार्यक्रम था | साथ ही घणडियाल ग्राम पंचायत में भी औचक निरीक्षण था | घण्डियाल रतनपुर औचक निरीक्षण के बाद  जैसे ही जिलाधिकारी विजय कुमार जोगडण्डे बाजार […]

इंद्रजीत असवाल
कल्जीखाल :

 पानी के जल संकट को लेकर डीएम की गाड़ी को रोक कर किया डीएम का घेराव जिलाधिकारी का कल  कल्जीखाल ब्लॉक के औचक निरीक्षण कार्यक्रम था | साथ ही घणडियाल ग्राम पंचायत में भी औचक निरीक्षण था | घण्डियाल रतनपुर औचक निरीक्षण के बाद  जैसे ही जिलाधिकारी विजय कुमार जोगडण्डे बाजार पहुंचे ग्रामीण महिलाए खाली बर्तन लेकर बाजार में एकत्रित हो गयी |  

महिलाओ ने डीएम की गाड़ी रोक दी और पानी की समस्या लिखित ज्ञापन दिया|  महिलाओं ने कहा क्षेत्र में जल संकट को देखकर लम्बी लड़ाई के बाद क्षेत्र को 27 करोड़  लगात की चिनवाड़ी डांडा पेयजल योजना योजना निर्माण के बाद भी जला पूर्ति नही हो रही है। ज्ञापन में महिलाओ ने कहा की इस पम्पिंग योजना के लिए उन्होंने भारी जनांदोलन किया उसके बाद अभी भी हमे पानी नसीब नही हो रहा है। 

उन्होंने कहा अभी यह हाल है। आगे मई जून में क्या स्तिथि होगी जिलाधिकारी ने महिलाओं की शिकायत को गंभीरता पूर्वक सुना और तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया ज्ञापन देने वाले में ग्राम प्रधान श्रीमति पूजा देवी,पूर्व बीडीसी सदस्य एवं महिला मंगलदल अध्यक्ष श्रीमती गायत्री देवी,श्रीमती सुलोचना देवी,श्रीमती मधुदेवी,श्रीमती कांता देवी,सजंय रावत,बाकी और| 

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts