कड़ी मशक्कत कर फायर विभाग की टीम ने नैनीताल के जंगलों में लगी आग पर पाया काबू

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर काबू पा लिया है । पिछले कुछ दिनों से नैनीताल व आसपास के जंगलों में आग ने काफी नुकसान किया है ।शुक्रवार दोपहर को फायर विभाग को खुर्पाताल के जंगलों में आग […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड में नैनीताल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर काबू पा लिया है । पिछले कुछ दिनों से नैनीताल व आसपास के जंगलों में आग ने काफी नुकसान किया है ।शुक्रवार दोपहर को फायर विभाग को खुर्पाताल के जंगलों में आग लगने की सूचना मिली ।

नैनीताल फायर सर्विस के फायर फाइटर्स की टीम खुर्पाताल रवाना हो गई । सूचना के अनुसार रूसी बाईपास में नैनीताल की तरफ के जंगलों में भीषण आग लगी थी । फायर सर्विस के जवानों ने लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । जवानों ने एक तरफ फायर टेंडर से पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया और दूसरी तरफ पेड़ की टहनियों से आग को पीट पीटकर बुझाया । 

 फायर यूनिट की सूझबूझ और तत्परता से जंगल में बने वन विभाग के लीसा डिपो और वन सम्पदा को सुरक्षित बचाया । इसके अलावा भूमियाधार के जंगलों में आग ने बहुत नुकसान किया । वन विभाग भी आग पर काबू पाने के लिए चारों तरफ काम पर जुटा है । आग के धुएं से चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया है ।

         नैनीताल में गुरुवार को भी भोटिया कोठी के समीप आग से काफी नुकसान हुआ था । यूनिट कर्मचारी अमर सिंह, उमेश कुमार, कुलदीप कुमार और गौरव कार्की ने आग पर काबू पाने में मशक्कत की ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts