दर्दनाक: घनसाली में हादसे में 4 युवको की मौत,जांच में जुटी पुलिस टीम

रिपोर्ट/हर्षमणी उनियाल 
घनसाली विधानसभा के कुण्डी गांव में  उस वक़्त हांगमा मच गया, जब पता चला की 4 युवको की मौत हो गयी है।इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगना बताया जा रहा है और अन्य तीन पर जहर का असर बताया जा रहा है।
तीन युवकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलेश्वर में रखे गए है जबकि अन्य एक शव की तफ्तीश के लिए गांव में मौके पर बालगंगा लाटा  तहसीलदार कुण्डी गांव गए है।

मृतकों के नाम इस प्रकार है।

1:-  संतोष उम्र 22 वर्ष पुत्र दलेब सिंह 

2:-  अर्जुन उम्र 22 वर्ष पुत्र नयन सिंह

3:-  पंकज उम्र 23 वर्ष पुत्र अब्बल सिंह

4:  सोबन सिंह उम्र 21 वर्ष पुत्र केसर सिंह।

कुण्डी ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह पंवार ने बताया कि, उन्हें उक्त घटना की जानकारी सुबह 4 बजे फ़ोन के माध्यम से हुयी|  वे उस वक़्त ऋषिकेश में थे।ग्राम प्रधान ने बताया कि, वे लोग शायद देर शाम जंगल में गये थे।

घनसाली प्रशासन की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा कुण्डी गांव में मौके पर मौजूद है।घनसाली उपजिलाधिकारी फेंचाराम द्वारा घटना की पुष्टि की गयी है कि, एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई है तथा अन्य तीन की मौत का कारण जहर बताया गया है।

फिलहाल राजस्व कर्मी और पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts