पूर्व CM एनडी तिवारी को ब्रेनस्ट्रोक, दिल्ली मैक्स में भर्ती!!

पूर्व मुख्यमंत्री नाराय दत्त तिवारी को सुबह ब्रेन स्ट्रोक और दाई तरफ  पैरालाइसिस अटैक के कारण मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एनडी तिवारी आजकल दिल्ली में अपनी पत्नी उज्जवला के पास तिलक लेन स्थित आवास पर रह रहे थे। सूत्रों के अनुसार सुबह […]

पूर्व मुख्यमंत्री नाराय दत्त तिवारी को सुबह ब्रेन स्ट्रोक और दाई तरफ  पैरालाइसिस अटैक के कारण मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एनडी तिवारी आजकल दिल्ली में अपनी पत्नी उज्जवला के पास तिलक लेन स्थित आवास पर रह रहे थे।

सूत्रों के अनुसार सुबह 10:00 बजे जब उनको अटैक पड़ा तब उनके पुत्र रोहित तिवारी अपने डिफेंस कॉलेज कॉलोनी स्थित आवास पर थे। सूचना मिलते ही वह दौड़े-दौड़े आए। डॉक्टरों का कहना है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

रोहित शेखर ने बताया कि उनकी हालत अत्यंत नाजुक है एनडी तिवारी की पत्नी उज्ज्वला तिवारी के अनुसार उम्र अधिक होने के कारण डॉक्टर सर्जरी का रिस्क नहीं ले सकते, लिहाजा दवाओं के माध्यम से ही डॉक्टर इस का ट्रीटमेंट करने में लगे हैं।

92 वर्षीय तिवारी के साथ इस वक्त उनके osd, उनकी पत्नी तथा उनके पुत्र उपस्थित हैं।

Also Read This

मौसम अपडेट : सात जिलों में अलर्ट। बारिश के साथ गरज-चमक और चल सकती हैं तेज हवाएं

देहरादून। 30 अक्तूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी...

नैनीताल झील में नाबालिग बच्चे ने लगाई छलांग । पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में एक नाबालिग झील में कूद गया, जिसे पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। मॉर्निंग वॉल्क...

Related Posts