कोरोना संक्रमण के कारण पर्यटन प्रभावित

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  नैनीताल की इन सूनी सड़कों को देखकर सभी को दुख हो रहा होगा । गर्मियों में दो पल सुकून के बिताने के लिए देश दुनिया से यहां कई परिवार आकर हंसी खुशी अपने पल गुजारते है। उनसे होने वाली आय से यहां पर्यटन से जुड़े लोगों के परिवारों के चेहरे खिलते है। […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

नैनीताल की इन सूनी सड़कों को देखकर सभी को दुख हो रहा होगा । गर्मियों में दो पल सुकून के बिताने के लिए देश दुनिया से यहां कई परिवार आकर हंसी खुशी अपने पल गुजारते है। उनसे होने वाली आय से यहां पर्यटन से जुड़े लोगों के परिवारों के चेहरे खिलते है। लेकिन बीते वर्ष की तरफ इस वर्ष भी वही हालात दोहरा रहे है।

      उत्तराखंड के नैनीताल में आज दूसरे दिन कोविड 19 नाइट कर्फ्यू लगने के बाद रात नौ बजे बाजार बंद हो गये। पर्यटक और स्थानीय लोग अपने अपने ठिकानों की तरफ निकल गए । प्रशासन के अनाउंसमेंट के बाद बची खुची दुकानें बंद हो गई और राहगीर अपने अपने घरों को निकल गए।

 सड़कें सूनी हो गई और चौराहों में लोग दिखने बन्द हो गए । यह वही समय है जब सड़कों में वाहनों का जाम और हर जगह पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है ।

  लेकिन मुख्य सचिव ओम प्रकाश के 17 अप्रैल के हस्ताक्षरों वाली नियमावली में प्रदेश के सभी जिलों में रात नौ बजे से सवेरे पांच बजे तक का नाईट कर्फ्यू लागू किया गया है । इसे लागू करने के लिए प्रशासन सड़क पर उतर गया है । इससे पर्यटन सीजन पर संशय बन गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts