पुलिस जवानों का ग्रेड पे घटाने पर यूकेडी आक्रोशित

पुलिस के जवानों की वेतन विसंगति को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल मुखर हो गया है।<एक प्रेस वार्ता में उत्तराखंड क्रांति दल ने मुख्यमंत्री से तत्काल वेतन विसंगति दूर करने की मांग की है।

 यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि, सातवें वेतन आयोग में कांस्टेबल तथा हेड कांस्टेबल के लिए 20 वर्ष की सेवा के बाद सब इंस्पेक्टर के ग्रेड पे के स्थान पर एएसआई का ग्रेड पे का प्रावधान रखा गया है। इससे पुलिस के जवान खुश नहीं है।

यूकेडी नेता सेमवाल ने मुख्यमंत्री से कहा कि, तत्काल शासन को इसका समाधान निकालने के निर्देश दिए जाए।

 उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिवप्रसाद प्रसाद सेमवाल ने पुलिस जवानों से भी अनुरोध किया है कि, उत्तराखंड क्रांति दल अपने पुलिस के जवानों के साथ है तथा वह भी संयम बनाए रखें।

उत्तराखंड क्रांति दल के संगठन मंत्री संजय बहुगुणा ने इस प्रकरण को पुलिस के जवानों का मनोबल तोड़ने वाला बताया।

 उत्तराखंड क्रांति दल के संगठन मंत्री संजय बहुगुणा ने कहा कि, इसका सबसे ज्यादा नुकसान वर्ष 2001 और वर्ष 2002 में भर्ती हुए कॉन्स्टेबलों को हो रहा है।

 इससे राज्य के करीब साढ़े तीन हजार पुलिस कांस्टेबल को हर महीने अट्ठारह सौ रुपए का नुकसान होगा।

 उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि, कोरोना काल में पुलिस के जवान सभी तरह की विषम परिस्थितियों के बावजूद जनता की सेवा में लगे हुए हैं।

यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि, यदि तत्काल इसका समाधान नहीं किया गया तो यूकेडी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।

 उत्तराखंड क्रांति दल ने जल्दी ही शासनादेश में संशोधन न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts