युवक की आत्महत्या का लाइव वीडियो वायरल

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक युवक की आत्महत्या का लाइव वीडियो सामने आया है । पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।        उधम सिंह नगर जिले में महेशपुरा के विक्रम की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी । उसकी पत्नी ही उसकी मौत का […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक युवक की आत्महत्या का लाइव वीडियो सामने आया है । पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

       उधम सिंह नगर जिले में महेशपुरा के विक्रम की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी । उसकी पत्नी ही उसकी मौत का कारण बन गई। विक्रम ने वीडियो बनाकर उसमें अपनी पत्नी ज्योति को उसकी मौत का कारण बताया ।

 वीडियो अब क्षेत्र में तेज़ी से वायरल हो रही है। बता दें कि, गांव महेशपुरा निवासी 26 वर्षीय विक्रम सिंह उर्फ विक्की ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विक्रम के परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर विक्रम को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पी.एम.के लिये भेज दिया। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि, विक्रम का विवाह एक वर्ष पूर्व ही नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी निवासी युवती ज्योति के साथ हुआ था, लेकिन कुछ अनबन होने के चलते उसकी गर्भवती पत्नी अपने मायके चली गई थी। 

बीती 6 अप्रैल को वह पिता बना गया, लेकिन अनबन के चलते उसको उसके नवजात बच्चे से नहीं मिलने दिया गया । इससे विक्रम का मानसिक स्तर बिगड़ गया और उसने ये बड़ा कदम उठा लिया ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts