नहीं लिया मुख्यमंत्री के आदेश का संज्ञान,खुले रहे विद्यालय

थराली रिपोर्ट / गिरीश चंदोला थराली मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश अधिकारियों ने नहीं लिया संज्ञान खुले रहे विद्यालय.  प्रदेशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार की  देर शाम प्रदेश भर में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने के निर्देश दे […]

थराली

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

थराली मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश अधिकारियों ने नहीं लिया संज्ञान खुले रहे विद्यालय.

 प्रदेशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार की  देर शाम प्रदेश भर में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने के निर्देश दे दिए थे लेकिन मंगलवार को भी सभी शिक्षण संस्थान खुले रहे ।

चमोली जिले के थराली विधानसभा में भी शिक्षण संस्थान विधिवत खुले रहे और पठन पाठन के साथ प्रवेश प्रक्रियाएं भी सामान्यतः विद्यालयों में चलती रही | 

आम दिनों की तरह कोविड के गाइडलाइन के अनुरूप ही सभी शिक्षण संस्थानों में पठन पाठन का कार्य चलता रहा| वहीं विद्यालयों के प्रधानाचार्य का कहना है कि, विभागीय लिखित आदेश न आने तक शिक्षण संस्थानों में पठन पाठन का कार्य पूर्व की भांति विधिवत चलता रहेगा | 

बताते चले कि, जहां एक ओर इन दिनों विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए है| 

 अब देखने वाली बात ये होगी कि, कब तक शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री के निर्देशों को लेकर शिक्षण संस्थान बन्द रखने के आदेश जारी करता है|

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts