नैनीताल के प्रतिष्ठित होटल के किचन में लगी आग,बड़ा हादसा होने से बचा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में देर रात एक प्रतिष्ठित होटल के किचन में आग लग गई । कुल 30 से अधिक कमरों वाले इस खूबसूरत होटल में आज तबाही मचा सकती थी । दो दमकल सर्विस की गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया,जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया ।           नैनीताल के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड के नैनीताल में देर रात एक प्रतिष्ठित होटल के किचन में आग लग गई । कुल 30 से अधिक कमरों वाले इस खूबसूरत होटल में आज तबाही मचा सकती थी । दो दमकल सर्विस की गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया,जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया । 

         नैनीताल के मल्लीताल मॉल रोड में मंगलवार रात को एक प्रतिष्ठित होटल में आग लग गई । पिछले कुछ दिनों से बंद इस होटल में केवल चार लोगों का स्टाफ रह रहा था । स्टाफ ने धुआं देखकर आनन फानन में दमकल विभाग को सूचित किया गया । 

दमकल विभाग की बड़ी और छोटी दो गाड़ियां मौके पर पहुंची । बताया जा रहा है कि, आग शार्ट सर्किट के कारण लगी और फिर किचन की चिमनी में जल तेल में लग गई । आग ने धीरे धीरे विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया । इससे लकड़ी के इस खूबसूरत होटल को खतरा हो गया ।

 होटल और रैस्टयूरेन्ट में चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया । प्राइम लोकेशन पर बने इस पांच मंजिले होटल के आसपास के होटलों और दुकानों को भी आग से खतरा हो गया । दमकल विभाग ने तत्काल पहुंचकर आग पर चारों तरफ से काबू पाया और फिर तसल्ली से आग के खत्म होने की पुष्टि की ।

 होटल के वृद्ध स्वामी भी मौके पर पहुंचे । होटल के स्टाफ अपने अपने घरों से होटल पर पहुंच गए और आग बुझाने में मदद की । होटल स्वामी ने दमकल विभाग का धन्यवाद अदा किया ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts