कोरोना का कहर : केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हुए संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना संक्रमित हो गए है |निशंक ने ट्वीट कर कहा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| रोज नए केसों के साथ कोरोना संक्रमण के आंकड़ों के साथ खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है|वहीं आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी कोरोना से संक्रमित हो गए| उन्होंने […]

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना संक्रमित हो गए है |निशंक ने ट्वीट कर कहा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है|

रोज नए केसों के साथ कोरोना संक्रमण के आंकड़ों के साथ खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है|वहीं आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी कोरोना से संक्रमित हो गए| उन्होंने खुद से ट्वीट करके ये जानकारी सभी को दी|

साथ ही उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है |आम व्यक्ति से लेकर खास तक कोरोना की चपेट में आ रहे है| अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार कई राज्यों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं जवाब दे रही है|

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी कोरोना संक्रमित हो गए है, वहीं बीते गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कोरोना की चपेट में आ गए, जिसके बाद सीएम ने खुद को आइसोलेट कर लिया| वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बुधवार को ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे| 

मुख्यमंत्री योगी के कार्यालय में कई अफसरों के कोरोना की चपेट में आने के बाद सीएम योगी भी कोरोना पॉजिटिव हुए, उन्होंने खुद को आइसोलेट किया हुआ है| उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे| अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी| कुछ दिन पहले ही अखिलेश यादव हरिद्वार कुंभ में शामिल हुए थे| 

वहीं जम्मू-कश्मीर में फारूक और उमर अब्दुल्ला भी कोरोना की चपेट में आ चुके है| उमर ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी थी| उमर अब्दुल्ला से पहले उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला को भी कोरोना हुआ था| दोनों ने खुद को सेल्फ आइसोलेट किया था| वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे|

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts