कोरोना संक्रमण में भी वन विभाग के अधिकारी अवैध काम कराने में मस्त

कोरोना से हजारों लोगों की जान जा रही है, यहाँ वन विभाग के अधिकारी अवैध काम कराने में मस्त है| जमरानी क्षेत्र मे खनन पट्टे के नाम पर व्यापक रूप से अवैध खनन चल रहा है, यहाँ तक कि अवैध खनन कारोबारी द्वारा वन विभाग क्षेत्र मे खैर,शीशम,बेल के दर्जनों वृक्ष काट कर ,उखाड़कर अवैध […]

कोरोना से हजारों लोगों की जान जा रही है, यहाँ वन विभाग के अधिकारी अवैध काम कराने में मस्त है| जमरानी क्षेत्र मे खनन पट्टे के नाम पर व्यापक रूप से अवैध खनन चल रहा है, यहाँ तक कि अवैध खनन कारोबारी द्वारा वन विभाग क्षेत्र मे खैर,शीशम,बेल के दर्जनों वृक्ष काट कर ,उखाड़कर अवैध खनन किया गया हो|

 इसकी सूचना कुछ समाज सेवी समेत रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया रिफाँरमिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल वनवासी ने फोन द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल, रेन्ज अधिकारी बडोन को देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गयी है|

 वन रेंज अधिकारी बढोन ने तो साफ साफ इनकार कर दिया है कि,मामला उनके क्षेत्राधिकार का नहीं है|  गोपाल वनवासी ने स्पष्ट आरोप लगाते हुए कहा कि, वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत व संरक्षण में वनों का अवैध कटान कर अवैध खनन कराया जा रहा है| 

 गोपाल वनवासी ने शीघ्र जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने की मांग करते हुए जिलाधिकारी नैनीताल को शिकायत पत्र प्रेषित कर दिया है|  शिकायत पत्र प्रेषित करते हुए गोपाल वनवासी ने बढोन रेन्ज मे वन विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही  लापरवाही की गहन जांच करने की भी माँग की है, तथा उक्त रेन्ज मे विभाग द्वारा किये गये  प्लान्टेशन ,चैकडैम सहित किये गये तमाम विकास कार्यों  की जाँच कराने की माँग की है| 

 लापरवाह तत्कालीन वन क्षेत्राधिकारी के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करने की बात कही है|   उपजिलाधिकारी नैनीताल को भी उक्त के सम्बन्ध में अवगत करा दिया गया है|  उपजिलाधिकारी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है|  साथ ही गोपाल वनवासी ने तीन दिन के अन्दर कार्यवाही न होने पर घटना क्षेत्र में अनिश्चितकालीन आंदोलन ,आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है|  

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts