गजब : कब त्रिवेंद्र की फोटो हटेगी, कब कोविड किट बंटेगी !

त्रिवेंद्र सिंह रावत की फोटो लगी हुई होम आइसोलेशन की किट सिर्फ इसलिए नहीं बांटी जा रही है, क्योंकि उन पर यह फोटो छुपाने के लिए स्टीकर लगाए जाने हैं। इससे मरीजों को यह किट पहुंचने में देरी हो सकती है और यदि ऐसा हुआ तो कई जिंदगियां खतरे में पड़ सकती हैं।  सोशल एक्टिविस्ट […]

त्रिवेंद्र सिंह रावत की फोटो लगी हुई होम आइसोलेशन की किट सिर्फ इसलिए नहीं बांटी जा रही है, क्योंकि उन पर यह फोटो छुपाने के लिए स्टीकर लगाए जाने हैं। इससे मरीजों को यह किट पहुंचने में देरी हो सकती है और यदि ऐसा हुआ तो कई जिंदगियां खतरे में पड़ सकती हैं।

 सोशल एक्टिविस्ट अनूप नौटियाल ने इस कार्य में समय जाया करने की निंदा की है और कहा है कि, फोटो छुपाने में समय बर्बाद करने के बजाय पुरानी किटों को ही तत्काल बांटा जाना चाहिए।

अनूप नौटियाल ने ट्वीट करके ताकीद किया है कि, पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो के ऊपर स्टीकर लगाने में समय जाया करने के बजाय तत्काल कोविड-19 किट वितरित की जानी चाहिए।

 जाहिर है कि, कोरोना काल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते उनकी फोटो लगे हुए कोविड-19 होम आइसोलेशन किट वितरण के लिए बनाए गए थे जो सिर्फ इसलिए रोक दिए गए क्योंकि उन पर त्रिवेंद्र सिंह रावत की फोटो लगी थी और इस बीच मुख्यमंत्री बदल गये।

बहरहाल राजनीति का तकाजा चाहे जो भी कहता हो लेकिन वक्त की नजाकत तो यही कहती है कि, इस तरह की दवाओं को जितनी जल्दी हो सके वितरित कर दिया जाना चाहिए।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

Related Posts