सरकारी दावे फेल:1 साल से सरकारी स्वरोजगार योजना के इंतजार में प्रवासी,मिले केवल आश्वासन

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल: सतपुली :  विगत वर्ष में कोविड के कारण हजारों प्रवासी अपने गांव लौटे तो राज्य सरकार ने आनन फानन प्रवासियों को रोकने के लिए स्वरोजगार योजना लॉन्च की , लेकिन शायद कुछ विरले ही रहे होंगे,जिनको इस योजना का लाभ मिला होगा|   विगत वर्ष में सतपुली तहसील के कांडाखाल कौड़िया वन […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल:

सतपुली : 

विगत वर्ष में कोविड के कारण हजारों प्रवासी अपने गांव लौटे तो राज्य सरकार ने आनन फानन प्रवासियों को रोकने के लिए स्वरोजगार योजना लॉन्च की , लेकिन शायद कुछ विरले ही रहे होंगे,जिनको इस योजना का लाभ मिला होगा|  

विगत वर्ष में सतपुली तहसील के कांडाखाल कौड़िया वन के पवन सिंह व दीपक सिंह संतोष सिंह भी अपने गांव लौटे थे जिन्होंने अखबार में सरकारी योजनाओं के बारे में पढ़ा था| 

फिर इन युवाओं द्वारा गांव में मछली पालन , मुर्गी पालन, सब्जी उगाना आदि की योजना बनाई और इसके लिए उनके द्वारा एक खाली पड़ी बंजर भूमि को काटकर मछली तालाब (कच्चा) बना दिया गया|  जिसमें इनके द्वारा काफी मजदूरों को लगाया गया था|  

तालाब व मुर्गी पालन हेतु जगह तैयार हुई तो इन्होंने सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन किया| जिसके बाद मत्स्य पालन , कृषि विभाग , पशुपालन आदि से अधिकारी मौके पर पहुचे और अधिकारियों द्वारा युवाओं को आश्वासन दिया गया कि, जल्द उनको सरकारी सहायता दी जाएगी | लेकिन साल भर बीत जाने के बाद भी किसी योजना का इनको लाभ नहीं मिला| 

पवन सिंह का कहना है कि, उनके द्वारा मत्स्य पालन , कृषि विभाग , पशुपालन  व ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ,जिला पंचायत सदस्य पूजा देवी, आदि सभी से मदद मांगी गई, लेकिन हरेक ने उनको केवल आश्वासन दिया | अब मेरे पास धन नही है इसलिये अब काम बन्द करके मुझे वापस नौकरी करने दिल्ली जाना पड़ रहा है|

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts