बिग ब्रेकिंग: सोमवार, मंगलवार और बुधवार भी नहीं खुलेंगे सरकारी कार्यालय

देहरादून।  उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। आज सचिव डॉ पंकज कुमार पांडेय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि, उत्तराखंड सरकार ने पहले शुक्रवार, शनिवार और रविवार को तीन दिनों के लिए प्रदेशभर के शासकीय कार्यालयों को बंद रखने का फैसला लिया था, […]

देहरादून।

 उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। आज सचिव डॉ पंकज कुमार पांडेय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि, उत्तराखंड सरकार ने पहले शुक्रवार, शनिवार और रविवार को तीन दिनों के लिए प्रदेशभर के शासकीय कार्यालयों को बंद रखने का फैसला लिया था, किंतु कोरोना वायरस पर नियंत्रण एवं रोकथाम को ध्यान में रखते हुए आगामी सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को भी तीन दिनों तक प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने मुख्यालयों में ही मौजूद रहेंगे और मोबाइल फोन ऑन रखेंगे। किसी भी समय जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों को बुलाया जा सकता है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

Related Posts