कल से 50% उपस्थिति के साथ खुलेंगे सरकारी कार्यालय!3 दिन सरकारी कार्यालय बंद के आदेश निरस्त

कोविड के गंभीर हालात को देखते हुए कोविड से जुड़े तमाम इंतजामों की मॉनिटरिंग करने को लेकर उत्तराखंड शासन ने कल से अगले 3 दिनों के लिए यानी 1 मई तक सरकारी कार्यालयों को बंद रखने के आदेश को निरस्त करते हुए एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में (आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालयों को छोड़कर) […]

कोविड के गंभीर हालात को देखते हुए कोविड से जुड़े तमाम इंतजामों की मॉनिटरिंग करने को लेकर उत्तराखंड शासन ने कल से अगले 3 दिनों के लिए यानी 1 मई तक सरकारी कार्यालयों को बंद रखने के आदेश को निरस्त करते हुए एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में (आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालयों को छोड़कर) समूह ग व घ के कर्मचारियों की 50% उपस्थिति रखने के आदेश जारी किए हैं।

 सरकारी कार्यालयों में समूह क व ख के कार्मिकों की 100% उपस्थिति होगी। समूह ग व घ कर्मियों को रोटेशन के आधार पर 50% के अनुपात में कार्यालय बुलाया जाएगा। 

गर्भवती महिलाएं,गंभीर रोगियों, दिव्यांग व 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों वाली महिला कर्मियों के साथ ही 55 वर्ष से अधिक वाले कर्मियों को कार्यालय आने से छूट दी गई है। उत्तराखंड शासन के सचिव डॉ पंकज कुमार पांडे ने पुराने आदेश को निरस्त करते हुए इस आशय का नया आदेश जारी किया है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts