दो व्यापारियों की मौत के बाद प्रशासन सतर्क!सभी व्यापारियों के आर.टी.पी.सी.आर.टेस्ट कराए

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में नैनीताल की मल्लीताल बाजार में कोरोना संक्रमण से दो दिनों में दो व्यापारियों की मौत के बाद व्यापारियों के रैंडम टेस्ट किये गए । सब्जी मार्किट में व्यापारियों की कोरोना से मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन ने सब्जी मार्किट को बंद कर दिया है। साथ ही बाज़ार में व्यापारियों के आर.टी.पी.सी.आर.टेस्ट कराए जा रहे है।

       नैनीताल में दो दिन में दो व्यापरियों की कोरोना से मौत के बाद से नगर में हड़कंप मचा हुआ है। नैनीताल शहर में कोरोना का संक्रमण बढ़ते जा रहा है। आज मल्लीताल की व्यस्त बाजार में ओर दिनों से कम भीड़ दिखाई दी तो वहीं प्रशासन भी सतर्क नजर आया।

 आज एस.डी.एम. नैनीताल, नगर पालिका और  चिकित्सको की टीम ने रामलीला स्टेज में बाजार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए व्यपारियो के रैंडम आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट कराए।

 एस.डी.एम.नैनीताल प्रतीक जैन ने बताया कि, नगर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बाजार में कोविड टेस्ट कराए जा रहे है। इन टेस्ट में जो भी व्यक्ति पॉजिटिव पाया जाता है तो कोविड नियमों के तहत कदम उठाए जाएंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts