शर्मनाक: एंबुलेंस वाले ने शव को 3 किलोमीटर ले जाने के लिए वसूले 80 हज़ार!एंबुलेंस सील, मुकदमा दर्ज!

रिपोर्ट/वंदना गुप्ता  देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है| कई लोग इसमें अपनी जान भी गवां रहे है| मगर धर्म नगरी हरिद्वार मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है|  मानवीय संवेदनाओं को तार तार कर एक एम्बुलेंस चालक ने कोविड शव को महज तीन किलोमीटर ले जाने के लिए […]

रिपोर्ट/वंदना गुप्ता 

देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है| कई लोग इसमें अपनी जान भी गवां रहे है| मगर धर्म नगरी हरिद्वार मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है|

 मानवीय संवेदनाओं को तार तार कर एक एम्बुलेंस चालक ने कोविड शव को महज तीन किलोमीटर ले जाने के लिए 80 हजार रुपये वसूलने की कोशिश की, लेकिन ऐन मौके पर एसडीएम के पहुंचने से इस वसूली का भांडा फूट गया| इस मामले में एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस को सीज करने के साथ ही मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी दिए|

नील धारा श्मशान घाट पर मनमाना किराया वसूलने का एक ऐसा मामला सामने आया है  जिसने सबको चौंका दिया|

 भेल के सेवानिवृत्त एजीएम की कोरोना से मौत हो गयी थी| उनके साथ अस्पताल में उनकी पत्नी थी | उनका बेटा अमेरिका से हरिद्वार के लिए चल दिया था, जिसे शनिवार सुबह हरिद्वार पहुंचना था|  दो दिन शव को रखने की दिक्कत थी, जिसके लिए फ्रीजर वाली एम्बुलेंस से बात की गई| 

 जिसने महिला की मजबूरी को भांप लिया,ओर शव को रखने तथा नील धारा शमशान तक छोड़ने का किराया 80 हजार बताया | मजबूर महिला ने हां कर दी शनिवार दोपहर बेटे के पहुंचने पर शव को लेकर शमशान घाट ले जाया गया | 

इलाके के निरीक्षण कर रहे एसडीएम ने परेशान परिजनों से एम्बुलेंस का किराया पूछ लिया तो भारी मन से उन्होंने किराया 80 हजार बताया | जिसे सुनने के बाद एसडीएम ने तत्काल एआरटीओ को मौके पर बुलाया और एम्बुलेंस को सीज करने के साथ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिये| 

एसडीएम गोपाल सिंह चौहान का कहना है कि, इस समय में  80 हजार किराए को किसी भी तरह जायज नहीं ठहराया जा सकता|  ऐसे समय में लोगों से इस तरह पैसे वसूलने पर अब प्रशासन की नजर है और ऐसा कार्य करने वाले पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी| 

मानवता को शर्मसार करने वाले इस मामले में एसडीएम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस को सील किया गया और साथ ही उनके द्वारा आदेश दिया गया कि, इस मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए| 

 एसडीएम द्वारा साफ निर्देश दिए गए हैं कि, अगर इस तरह की कोई भी मनमाना किराया वसूलते है तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी|

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts