चिंताजनक : कोरोना के मामलों में देश में नंबर वन पर पहुंचा उत्तराखंड।

जहां  एक तरफ  कोरोना के देश में आबादी के अनुपात में प्रति लाख पर  233 मामले है | वही उत्तराखंड में प्रति लाख पर 460  मामले है! कोरोना के मामलों  में उत्तराखण्ड नंबर 1 पर पहुँचता दिखाई पड़ रहा है | मात्र तीन राज्य ही उत्तराखण्ड से आगे है | केवल महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल […]

जहां  एक तरफ  कोरोना के देश में आबादी के अनुपात में प्रति लाख पर  233 मामले है | वही उत्तराखंड में प्रति लाख पर 460  मामले है! कोरोना के मामलों  में उत्तराखण्ड नंबर 1 पर पहुँचता दिखाई पड़ रहा है |
मात्र तीन राज्य ही उत्तराखण्ड से आगे है | केवल महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल आगे है। केरल इस सूची में सबसे ऊपर है जहां एक लाख आबादी में 822 संक्रमित है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में एक लाख पर 589 और कर्नाटक में एक लाख पर 502 सक्रिय संक्रमित हैं।

प्रदेश में जिस तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है वह बेहद गंभीर है। लगता नहीं कि, सरकार सहित संबंधित एजेंसियों की इस भयावहता पर नजर है। यदि होती तो शायद अब तक प्रदेश में कुछ दिन का लॉकडाउन लग चुका होता, जिससे तेजी से बढ़ते कोरोना पर लगाम लगती।

 उत्तराखंड को लेकर राज्य में और राज्य के बाहर भी ऐसी धारणा है कि, यहां कोरोना के मामले बहुत ज्यादा नहीं है। आज की तारीख में देखें तो यहां 48319 सक्रिय मामले है जबकि तमाम प्रदेशों में इनकी संख्या लाखों में है।लेकिन सच्चाई यह है कि, यदि प्रति लाख जनसंख्या पर कोरोना संक्रमित मामलों के आधार पर देखें तो उत्तराखंड बहुत आगे है।

खास बात यह है कि, केरल कर्नाटक और महाराष्ट्र को लेकर पूरे देश में भारी चिंता है जो कि उत्तराखंड को लेकर नहीं दिखती। साथ ही महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में लॉकडाउन लगा हुआ है।

Also Read This

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...

हादसा:उफनती नदी में पलटा मैक्स वाहन।  SDRF ने जान पर खेलकर 2 लोगों को बचाया

ऋषिकेश: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच ऋषिकेश क्षेत्र में बीन नदी का जलस्तर बढ़ने...

Related Posts