महिला जिलाधिकारी ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण!सी.एम.ओ.समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को जमकर लगाई लताड़ !

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में महिला जिलाधिकारी ने रविवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण कर आदेशों के बावजूद कोविड सैम्पलिंग नहीं होने से नाराज होकर सी.एम.ओ.समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई ।

          ऊधम सिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने रविवार दोपहर किच्छा के सी.एच.सी.पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सरदार बल्लभ भाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की टेस्टिंग नहीं होने, एम्बुलेंस की कमी एवं सी.एच.सी.में जरूरी दवाओं की हो रही कमी के लिए सी.एम.ओ. डी.एस.पंचपाल की क्लास लगाते हुए कहा कि, कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही की जा रही है । इस लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 इस दौरान डी.एम.रंजना राजगुरु ने सी.एम.ओ.को निर्देश देते हुए तत्काल प्रभाव से किच्छा सी.एच.सी.में कोरोना टेस्टिंग टीम बढाने, टेस्टिंग की संख्या अधिक करने, एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और जरूरी दवाओं को तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। 

उन्होंने कहा कि, क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। डी.एम. ने एस.डी.एम.नरेश चंद्र दुर्गापाल से कोरोना टेस्टिंग व वैक्सीनेशन के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts