अल्मोड़ा प्रकरण मे चैट वायरल : नाबालिग की पहचान बताने पर कार्रवाई की भी तैयारी।

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी अल्मोड़ा के दन्या क्षेत्र के चर्चित भुवन जोशी हत्याकांड मामले में पुलिस अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है और साथ ही कुछ मीडिया संस्थानों एवं लोगों पर सोशल मीडिया में नाबालिग लड़की की पहचान उजागर करने के अपराध में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। सोशल मीडिया […]

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी

अल्मोड़ा के दन्या क्षेत्र के चर्चित भुवन जोशी हत्याकांड मामले में पुलिस अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है और साथ ही कुछ मीडिया संस्थानों एवं लोगों पर सोशल मीडिया में नाबालिग लड़की की पहचान उजागर करने के अपराध में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

सोशल मीडिया पर दूसरा वीडियो वायरल होने के बाद से पता चला है कि भुवन जोशी और उसके साथ आरासल्फड गांव पहुंचे दोनों युवकों ने मारपीट होने से कुछ देर पहले गांव में जमकर उत्पात मचाया था। वीडियो में भुवन जोशी लड़की का दुपट्टा छीन कर उसे अपने गले में लपेटकर गांव वालों को धमकाते हुए भी नजर आ रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि लड़की नाबालिक है, जिस कारण पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में दोनों युवकों पर पोक्सो के अंतर्गत मुकदमा भी दर्ज किया गया था। लेकिन उपचार के दौरान भुवन जोशी की मृत्यु हो गई थी।

अब इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सएप चैट वायरल हो रहा है। वायरल चैट में दावा किया जा रहा है कि यह व्हाट्सएप चैट भुवन जोशी के ही मोबाइल फोन का है। दावा किया जा रहा है कि लड़की ने ही जोर देकर भुवन जोशी को अपने गांव बुलाया था। हालांकि ‘पर्वतजन’ इस वायरल चैट की कोई पुष्टि नहीं करता है कि यह चैट सही है अथवा गलत।

साथ ही कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर लड़की की फोटो एंव पहचान वायरल की गई थी,वहीं दूसरी ओर कुछ चैनलों ने लड़की का साक्षात्कार किया था जिसमें उनके द्वारा भी नाबालिक लड़की की पहचान उजागर की गई थी। इस संबंध में अल्मोड़ा के एसपी पंकज भट्ट द्वारा नाबालिक लड़की की पहचान उजागर करने के अपराध में इन लोगों एवं चैनलों पर मुकदमे की तैयारी कर ली है। अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं लड़की की पहचान उजागर ना किए जाने की अपील की है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts