जीवन दायनी ऑक्सीजन गैस के ब्लैकिये को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड, ऊ सि नगर किच्छा -दिलीप अरोरा  जैसे जैसे राज्य मे कोविड का प्रकोप बढ़ रहा है वैसे वैसे कोविड मरीजों की संख्या भी। जिसकी वजह से इससे जुड़ी दवाइयो और ऑक्सीजन गैस की आवश्यकता भी बढ़ती जा रही है पर बहुत सी जगहों  पर गैस की उपलब्धता भी आसानी से नहीं हो पा रही […]

उत्तराखंड, ऊ सि नगर

किच्छा -दिलीप अरोरा 

जैसे जैसे राज्य मे कोविड का प्रकोप बढ़ रहा है वैसे वैसे कोविड मरीजों की संख्या भी।

जिसकी वजह से इससे जुड़ी दवाइयो और ऑक्सीजन गैस की आवश्यकता भी बढ़ती जा रही है पर बहुत सी जगहों  पर गैस की उपलब्धता भी आसानी से नहीं हो पा रही है तो इसी का फायदा कुछ लोग ऐसी आवश्यक वस्तुओ की कलाबजारी करकर उठा रहे है। जिसको रोकने के लिए प्रशासन ने सम्पूर्ण राज्य मे अपनी टीमों को गठन करने में साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर रखे है।

आज इसी क्रम में एसटीएफ को शिकायत मिलने पर अचानक एस टी एफ ने एक्शन लेते हुए अपनी कुमाऊं टीम को अलर्ट किया और पंतनगर टीम प्रभारी एमपी सिंह अपनी टीम के साथ किच्छा शहर के अम्बेडकर चौक स्थित एस एम गैसेस पर पहुंच गए| 

 जहां उन्होंने छापा मारा वहा से 52 ऑक्सीजन के सिलेंडर जिनमे 33 भरे हुए सिलेंडर सहित एक 45 वर्षीय किच्छा नई बस्ती निवासी युवक जाफ़र अली पुत्र साबिर अली को 4 फ्लो मिटर और कुछ रिफ़्लिंग के समान सहित गिरफ्तार कर लिया और किच्छा कोतवाली मे अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धराओ  मे मुकदमा भी पंजीकृत कराने के साथ पूछताछ  शुरू कर दी है।

एसटीएफ की यह कार्यवाही शहर  मे चर्चा का विषय बन गयी है और लोग इस कार्यवाही की सराहना करते नहीं थक रहे है।इस कार्यवाही के दौरान टीम में एस आई के जी मठपाल और बृजभूषण गुरुवाणी सहित गोविन्द सिंह,चंद्रशेखर,सुरेन्द्र सिंह कनवाल, दुर्गा सिंह, मनमोहन, नवीन कुमार, शामिल रहे।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts