9 मई से अगले आदेशों तक रद्द रहेगा कई ट्रेनों का संचालन

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। 

कोरोना महामारी का प्रकोप पूरे देश भर में पड़ रहा है। जिससे कई लोगों का व्यापार बंदी की कगार पर आ गया है। वहीं आय न होने से कई ट्रेनों का संचालन भी रद्द किया गया है। 

कोरोना महामारी की वजह से यात्रियों के न आने से रेलवे को भारी घाटा हो रहा था, इसलिए तकरीबन 6 जोड़ी अप-डाउन ट्रेनों की रद्द की गई। यह सभी ट्रेनें 9 मई से अगले आदेशों तक रद्द रहेंगी।

यह ट्रेनें हुई रद्द

  • नई दिल्ली -देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस 9 मई से होगी रद्द।
  • दिल्ली-देहरादून-शताब्दी एक्सप्रेस 10 मई से रद्द।
  • देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 9 मई से रद्द।
  • कोटा-देहरादून स्पेशल 10 मई से रद्द।
  • देहरादून-कोटा स्पेशल 9 मई से रद्द।
  • दिल्ली-देहरादून स्पेशल 9 मई से रद्द।
  • देहरादून-दिल्ली स्पेशल 10 मई से रद्द।
  • दिल्ली-कोटद्वार- दिल्ली सिद्धबली एक्सप्रेस 9 मई से रद्द।
  • योग नगरी ऋषिकेश जम्मू तवी स्पेशल 10 मई से रद्द।
  • जम्मू तवी योग नगरी ऋषिकेश 9 मई रद्द।
  • ऋषिकेश श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल 10 मई से होगी रद्द।
  • श्री माता वैष्णो देवी कटरा ऋषिकेश स्पेशल 9 मई से रद्द।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts