गैर जिम्मेदाराना रवैया:निर्देशों के बाद भी दुकानों के आगे नहीं बने गोले!सोशियल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते लोग!

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल  सतपुली ।  नगर पंचायत सतपुली में कोरोना काल के दूसरे चरण में जहाँ पुलिस व तहसील प्रशासन मुस्तैदी से अपने कार्यों का निर्वहन करते हुए तत्परता से धरातल पर लोगों की समस्या का हर संभव प्रयास कर रहे है। वही नगर पंचायत प्रशासन द्वारा गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया जा रहा है […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल 

सतपुली ।

 नगर पंचायत सतपुली में कोरोना काल के दूसरे चरण में जहाँ पुलिस व तहसील प्रशासन मुस्तैदी से अपने कार्यों का निर्वहन करते हुए तत्परता से धरातल पर लोगों की समस्या का हर संभव प्रयास कर रहे है वही नगर पंचायत प्रशासन द्वारा गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया जा रहा है ।

नगर पंचायत सतपुली में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है जिसमें कुछ कोरोना संदिग्ध लोगों की मौत भी हो चुकी है लेकिन नगर पंचायत प्रशासन चैन की नींद सोया है। 

उनके द्वारा बाजार व चारों वार्डो में सेनिटाइज की व्यवस्था भी नही की गयी है केवल रविवार को सेनिटाइज़िंग के नाम पर तीन बजे के बाद आधे बाजार में मच्छर भगाने वाली मशीन से केवल धुंआ उड़ाया जाता है। 

वही सफाईकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर बिना ग्लव्स और फेस शील्ड के काम कर रहे है। 

सभी बाजारों में सोशियल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए दुकानों के आगे गोले बनवाये गये है लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने यहाँ भी मुख मोड़ दिया और बाजार में कहीं भी गोले नही बने है जिससे लोग बिना सोशियल डिस्टेंस बनाये खरीदारी कर रहे है ।

 गुरुवार को औचक निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को दुकानों के आगे गोले बनाने को निर्देशित किया था,लेकिन साहब को कहाँ फुरसत अधिकारी के कहने के बावजूद अभी तक सतपुली बाजार में दुकान के आगे गोले नहीं बने ।

उपजिलाधिकारी सन्दीप कुमार का कहना है कि, गुरुवार को औचक निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को दुकानों के आगे गोले बनाने को निर्देशित किया है और आज तक नहीं बने अगर दो तीन दिन में गोले नही बनाये जाते है तो इस सम्बन्ध में कानूनी कार्यवाही की जायेगी । 

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सुशील बहुगुणा का कहना है कि, जल्द ही गोले बनाने व पूरे बाजार में सैनिटाइजर का काम शुरू कर दिया जायेगा ।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts