बिग ब्रेकिंग: रुद्रपुर विधायक आज हुई फायरिंग,बाल बाल बचे!

रिपोर्ट /दिलीप अरोड़ा  उधम सिंह नगर जनपद रुद्रपुर विधानसभा के बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल पर आज एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। हालांकि इस फायरिंग में विधायक राजकुमार ठुकराल बाल बाल बचे और उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई।  विधायक पर हुई फायरिंग की सूचना मिलने के बाद एसएसपी समेत तमाम पुलिस के […]

 विधायक पर हुई फायरिंग की सूचना मिलने के बाद एसएसपी समेत तमाम पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं विधायक के समर्थक भी मौके पर पहुंचे।

 एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने बताया कि, इस पूरे मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

आपको बता दें कि, रुद्रपुर से काशीपुर रोड स्थित एलाइंस कॉलोनी के गेट पर दो गाड़ियों में आपसी टक्कर हो गई थी। वहीं इसी दौरान बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल वहां से गुजर रहे थे।

 दोनों गाड़ियों के बीच हुई टक्कर के बाद दोनों ही कार स्वामी एक दूसरे से हाथापाई कर रहे थे। बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल ने दोनों के बीच जाकर बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। 

इसी बीच एक पक्ष ने विधायक राजकुमार ठुकराल पर पिस्टल तान दी और फायर कर दिया। हालांकि विधायक राजकुमार ठुकराल जैसे तैसे बच्चे और उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई।

 इस पूरे मामले में एक को छर्रे लगे हैं, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। 

एसपी दिलीप सिंह ने बताया कि, तहरीर मिल गई है सीसीटीवी फुटेज खा ली जा रही है वहीं जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

Related Posts