कर्फ्यू उलंघन: कर्फ्यू का उलंघन करने वालो पर एसएसआई ने दिखाई सख़्ती !

उत्तराखंड, ऊ. सि नगर

किच्छा – दिलीप अरोरा

राज्य में जहां एक ओर लोग कोरोना के डर से घरों से बाहर आने में डर रहे हैं तो वहीं ऐसे में एसएसआई योगेश कुमार शहर के मुख्य चौराहों पर तेज धूप और महामारी में पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाते नजर आ रहे हैं।

आज रविवार होने की वजह से सम्पूर्ण राज्य में पूर्ण कर्फ्यू लागू हैं। बावजूद इसके शहर मे कुछ लोग कर्फ्यू का उलंघन करते देखे गए और बेवजह सड़को पर आते जाते दिखे।

जिसको देखते हुए किच्छा कोतवाली के तेज तर्रार एसएसआई योगेश कुमार ने पहले तो महाराणा प्रताप चौक पर अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाले रखा और दर्जनों की संख्या में लोगों के कोविड गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को लेकर चालान काटे।

यही नहीं न केवल उन्होंने चलान काटे बल्कि अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए वह स्वयं भी चौराहे पर पैदल गस्त करते दिखे और अनावश्यक घूम रहे दो पहिया वाहनों के पीछे दौड़कर उनको रोकते भी दिखे।

यही नहीं उन्होंने शहर के डीडी चौक पर भी अपनी ड्यूटी को जारी रखा और लोगों के न केवल उन्होंने यहाँ चालान किए बल्कि उनको सोशल डिस्टेंसिंग की उपयोगिता और मास्क के महत्व को भी समझाया।

 लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को भी कहा।उन्होंने इस बीच चिता पुलिस को भी बोरिंग गली भेजकर वहाँ खुली कुछ दुकानों को बंद करवाया।

इन सब में  एक महत्वपूर्ण बात यह देखने को मिली की एसएसआई योगेश के साथ साथ इनकी पूरी टीम कोविड गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करती और करवाती दिखी, जो समाज के लिए अति आवश्यक है।

एसएसआई योगेश कुमार ने बताया कि,हम लोगो से बहार आने जाने का कारण पूछ रहे है और जो अनावश्यक घूम रहा है और जो नियमों का पालन करता नहीं दिख रहा है उनके हम चलान कर रहे है।और कल भी हमने ऐसे ही एक शादी को भी रोका था।

इस दौरान उनके साथ एस आई कैलाश चंद्र व कनि तरुण पाण्डेय, शंकर सिंह बिष्ट, ब्रजमोहन, हरजिंदर सिंह, गौरव कन्याल, कुलदीप बिष्ट शामिल थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts