दुःखद:जीप खाई में गिरने से तीन यात्रियों की मौत,6 लोग घायल !

रिपोर्ट/(कमल जगाती, नैनीताल) :- 

नैनीताल जिले में ओखलकांडा के दूरस्थ क्षेत्र में एक जीप खाई में गिरने से तीन यात्रियों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हो गए हैं । 

अनियंत्रित जीप के गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है । जीप में सवार छह अन्य लोगों में से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें ट्रीटमेंट के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा जा रहा है । 

घटना के बाद घायलों को ओखलकांडा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts