आपत्तिजनक:फेसबुक पर पत्रकारों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी!डीजीपी को भेजा ज्ञापन!

रामनगर।  अमित लोहनी नाम के युवक द्वारा फेसबुक में पत्रकारों के लिए अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया था। जिसको लेकर पत्रकारों ने सीओ के माध्यम से डीजीपी उत्तराखंड को उक्त युवक के विरुद्ध कार्यवाही करने को लेकर ज्ञापन भेजा। अमित लोहनी को भाजपा नेत्री और महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी का पुत्र […]

रामनगर। 

अमित लोहनी नाम के युवक द्वारा फेसबुक में पत्रकारों के लिए अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया था। जिसको लेकर पत्रकारों ने सीओ के माध्यम से डीजीपी उत्तराखंड को उक्त युवक के विरुद्ध कार्यवाही करने को लेकर ज्ञापन भेजा।

अमित लोहनी को भाजपा नेत्री और महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी का पुत्र बताया जा रहा है। जिसमें पत्रकारों और सामाजिक व्यक्तियों ने कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

वहीं पुलिस की भूमिका इस पूरे मामले में संदिग्ध है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में राजनीतिक दबाव के चलते उल्टा पत्रकारों से ही माफीनामा लिखवाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसको लेकर डीजीपी उत्तराखंड को ज्ञापन भेजा गया। 

ज्ञापन देने वाले में एडवोकेट मयंक मैनाली,  पत्रकार  प्रकाश भट्ट, पंकज तिवारी, कलीमुद्दीन, इरफान, संजय मेहता राकेश चौहान आदि शामिल थे। 

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts