एक्सक्लूसिव : ग्रेड पे कटौती के विरोध में पुलिस कर्मियों ने पहना काला मास्क। यूकेडी ने भी उठाया था मुद्दा

देहरादून उत्तराखंड पुलिस के जवानों के ग्रेड पे में कटौती के मामले में पुलिस जवानों ने काला मास्क पहनकर विरोध दर्ज कराया हैं। गौरतलब हैं कि, कुछ दिन पूर्व पुलिस के जवानों के ग्रेड पे में कटौती को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने इस मुद्दे को उठाया था और डी.जी.पी को ज्ञापन देकर ग्रेड पे […]

देहरादून उत्तराखंड पुलिस के जवानों के ग्रेड पे में कटौती के मामले में पुलिस जवानों ने काला मास्क पहनकर विरोध दर्ज कराया हैं।

गौरतलब हैं कि, कुछ दिन पूर्व पुलिस के जवानों के ग्रेड पे में कटौती को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने इस मुद्दे को उठाया था और डी.जी.पी को ज्ञापन देकर ग्रेड पे में  कटौती को लेकर मांग की थी।

हालांकि पुलिस मुख्यालय स्तर पर पहले ही इस विषय में एक प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका हैं। 

उत्तराखंड में पुलिस जवानों के आंदोलन का ये दूसरा दौर माना जा रहा है। इससे पहले जवानों ने विरोध दर्ज कराते हुए कई वर्ष पहले काली फीती बांधते हुये विरोध दर्ज कराया था।आज कई वर्षों बाद काली फीती को काले मास्क की शक्ल देते हुए विरोध दर्ज कराया गया हैं ।

पुलिसकर्मियों के विरोध व समस्या को देखते हुए सीएम ने मामले के निस्तारण के लिये कमेटी का गठन किया था,लेकिन अभी तक भी कमेटी ने क्या निर्णय लिया और क्या हल निकाला ये स्पष्ट नहीं हो हुआ हैं।  

एक कांस्टेबल को 10 साल की सेवा करने पर हेड कांस्टेबल रैंक का ग्रेड पे दिया जाता हैं। वहीं कांस्टेबल को 20 साल की सेवा करने पर सब इंस्पेक्टर रैंक का ग्रेड पे दिया जाता हैं।कांस्टेबल को 30 साल की सेवा करने पर इंस्पेक्टर रैंक स्तर का ग्रेड पे मिलता है।पुलिस विभाग में यह प्रक्रिया कई वर्षों से चली आ रही हैं।

प्रमोशन नहीं मिलने की स्थिति में तीन पदों का ग्रेड वेतनमान अनिवार्य रूप से दिया जाता हैं।

अब नये आदेश के अनुसार उनके ग्रेड पे में 1800 रुपये ग्रेड पे तक की कटौती होगी जिसके विरोध में मास्क पहनकर पुलिसकर्मियों ने आंदोलन किया हैं।

हालांकि सातवां वेतनमान आयोग ने इसमें संशोधन कर स्पष्ट कर दिया था कि, 10 साल के संतोषजनक कार्य पर 2400 रुपये ग्रेड पे 20 साल की सेवा करने पर 4600 रुपये ग्रेड पे और 30 साल संतोषजनक सेवा करने पर 4800 रुपये ग्रेड पे दिया जाएगा।

अब जारी लिखित आदेश में कहा गया है कि, कांस्टेबल को 20 साल की संतोषजनक सेवा करने पर 2800 रुपये ग्रेड वेतनमान दिया जाएगा। सीधे तौर पर 1800 रुपये की कटौती की गई है।

Also Read This

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

Related Posts