कोरोना कर्फ्यू का कर रहे उल्लंघन!दूध के नाम पर पूरे दिन कर रहे दुकानदारी

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल सतपुली :  कोरोना महामारी के कारण सरकार द्वारा कर्फ्यू लगाया गया है जिसमे जरूरी सामान के लिए छूट दी गई है।  इसका फायदा सतपुली के होटल वाले दूध के नाम पर पूरी दुकानदारी कर रहे हैं ओर सबसे बड़ी बात ये है कि, ये पूरे दिन कर रहे हैं।  जो वीडियो […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

सतपुली :

 कोरोना महामारी के कारण सरकार द्वारा कर्फ्यू लगाया गया है जिसमे जरूरी सामान के लिए छूट दी गई है। 

इसका फायदा सतपुली के होटल वाले दूध के नाम पर पूरी दुकानदारी कर रहे हैं ओर सबसे बड़ी बात ये है कि, ये पूरे दिन कर रहे हैं।  जो वीडियो आपको दिखाई गई थी वो शाम 4 बजे की थी।  जिसमें होटल वाले हाफ शटर करके कार्य कर रहे थे।  हमारे द्वारा पहले भी नोट किया गया था लेकिन जब लगातार ऐसा हुआ तो अब जनहित में खबर छापना जरूरी हो गया था। 

जानकारी के अनुसार ये होटल व्यापारी पिछले लॉकडाउन में भी इसी तरह हाफ शटर किये हुए थे और अब भी हाफ शटर करके खुलेआम कर्फ्यू का उल्लंघन किया जा रहा है । 

एक भोजन होटल बेरोकटोक चल रहे हैं और जो बाजार में अन्य दूध या चाय बेचने वाले छोटे दुकानदार है उनकी दुकानें 10 बजे बंद हो जाती है, लेकिन ये लोग तब हाफ शटर कर देते हैं और इनकी चाय मिठाई  चलता रहती है । 

बाजार में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है यदि खुले पाए जाते हैं तो उन पर कार्यवाही होगी।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts