त्रिवेंद्र का दार्शनिक अवतार : बोले ,-” कोरोना वायरस भी एक प्राणी है,उसे भी जीने का अधिकार।”

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पर बयान देते हुए कहा कि,मैं एक दार्शनिक बात कर रहा हूँ, कोरोना वायरस एक प्राणी है और उसे भी जीने का अधिकार हैं। ये तो बहुत ही कम लोग जानते होंगे की पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दार्शनिक भी हैं।आज उन्होंने खुद से अपने […]

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पर बयान देते हुए कहा कि,मैं एक दार्शनिक बात कर रहा हूँ, कोरोना वायरस एक प्राणी है और उसे भी जीने का अधिकार हैं।

ये तो बहुत ही कम लोग जानते होंगे की पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दार्शनिक भी हैं।आज उन्होंने खुद से अपने बयान का खुलासा किया हैं ।

कोरोना महामारी के बारे में बात करते हुए त्रिवेंद्र ने  कहा कि, मैं एक दार्शनिक बात कर रहा हूँ। कोरोना वायरस भी एक प्राणी हैं और उसे भी जीने का अधिकार हैं । लिहाजा, तू भी चल और हम भी चलते रहें।बस हमें अपनी चाल तेज करनी होगी। 

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि, ये एक दार्शनिक बात हैं । ये कोरोना वायरस भी एक प्राणी हैं । हम भी एक प्राणी हैं । लेकिन हम अपने आप तो ज्यादा बुद्धिमान समझते हैं। लेकिन कोरोना वायरस को भी जीने का अधिकार हैं । हम लोग उसके पीछे पड़ गए तो वह बहुरूपिया हो गया हैं ।कोरोना वायरस रोज अपना रूप बदल रहा हैं ।हमें इससे दूरी बनाकर चलना होगा।  रोज रूप बदल रहा हैं।हमें इससे दूरी बनाकर चलना होगा। उसका भी जीवन है। वो भी अपने जीने के लिए तमाम रूप बदल रहा है। ये दार्शनिक पक्ष है कि तू (को वायरस) भी चल और हम भी चलते रहें।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ ,उत्तराखंड सरकार के नेता ऐसे अटपटे बयान देकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं । कुछ दिन पहले उत्तराखंड के नए सीएम ने भी काफी अटपटे बयान देकर सुर्खियां बटोरीं थी ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts