एन.जी.ओ अध्यक्षा ने फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर मेडिकल कॉलेज को बताया लाशों का अड्डा

उत्तराखंड, ऊ.सि. नगर

रुद्रपुर – दिलीप अरोरा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है, यह वीडियो फेसबुक पर अपलोड की गयी थी, जिसके बाद इसे 100 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं ।

दरअसल मामला जिले के रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज से जुड़ा हुआ हैं। इस पर एक एन जी ओ की अध्यक्षा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है।

वीडियो में वह लगातार प्रशासन से यह कहती दिख रही हैं कि, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की बहुत कमी हैं। यहां जो भी मरीज आ रहे है, वह सही होकर कम जा रहे है और मर कर ज्यादा।

उनके साथ अंदर क्या हो रहा है, इसकी जानकारी मरीज के परिजनों को होनी चाहिए जो नहीं मिल रही है। मरीजों के परिजनों को भी मरीजों से मिलने नहीं दिया जा रहा हैं । 

उन्होंने अपनी इस विडियो में रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में मौजूद कुछ मरीजों के परिजनों से बात को भी दिखाया है  । जिसमें लोगों ने अपनी समस्याओं को बताने का प्रयास किया हैं और प्रशासन से भी यह गुहार लगा रहे है कि, उनको उनके मरीज से मिलने के लिए 2 मिनट का ही टाइम सही पर टाइम मिलना चाहिए।

एन.जी.ओ अध्यक्षा दिव्यानी गाबा वीडियो में यह भी कहती दिख रही है कि, प्रशासन या तो रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का स्टाफ पूरा करें या फिर मरीजों के परिजनों को उनसे मिलने दें ताकि मरीजों को खाना दिया जा सके । 

उनको यदि वाशरूम की जरूरत पड़े तो उनको वहाँ तक भी ले जाया जा सके  क्योंकि अंदर स्टॉफ की कमी है और ऐसे मे मरीजों को वाशरूम तक ले जाने वाला भी अंदर कोई नहीं हैं ।दिव्यानी के इन आरोपों ने स्वास्थ्य विभाग में एक हलचल सी पैदा कर दी हैं।

फिलहाल देखना होगा कि,प्रशासन और शासन इस पर क्या प्रतिक्रिया देते है या फिर मेडिकल कॉलेज की स्थिति ज्यों की त्यों बनी रहती है।क्योंकि ऐसे टाइम यह वीडियो वायरल हुआ है ज़ब प्रशासन अपनी स्वस्थ सुविधाओं को दुरुस्त बता रहा हैं ।

 मौजूदा हलात को देखते हुए और कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव और बढ़ते मौतो के आंकडो को देखते हुए ऐसे आरोप कहीं न कहीं आम जनता के माथे पर बल अवश्य ही डालते हैं और शासन प्रशासन को भी सोचने पर मजबूर जरूर करते हैं  कि आखिर कमी कहा आ रही हैं ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts