पुलिस चालान में व्यस्त,दुकानदार लॉकडाउन का उल्लंघन करने में मस्त !

रिपोर्ट/विशाल सक्सेना  दिनेशपुर। लॉकडाउन का पालन पुलिस चौराहे पर सख्ती से कराते नजर आ रही हैं तो वही नगर के अनेकों वार्ड में खुलेआम धड़ल्ले से मछलियां बिकती नजर आ रही हैं।  मछली खरीदने के लिए भारी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं जो लॉक डाउन की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।  प्रशासन द्वारा लॉकडाउन […]

रिपोर्ट/विशाल सक्सेना 

दिनेशपुर।

लॉकडाउन का पालन पुलिस चौराहे पर सख्ती से कराते नजर आ रही हैं तो वही नगर के अनेकों वार्ड में खुलेआम धड़ल्ले से मछलियां बिकती नजर आ रही हैं।  मछली खरीदने के लिए भारी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं जो लॉक डाउन की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। 

प्रशासन द्वारा लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा हैं।  बाजारों में अनियंत्रित भीड़ को भी काबू में प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा हैं। वहीं दिनभर चौराहे पर पुलिस प्रशासन द्वारा शक्ति के साथ चालान काटने की प्रक्रिया की जा रही हैं। 

इसके बावजूद भी नगर के अनेकों वार्डों में खुलेआम मछली की दुकानें चल रही हैं । मछली खरीदने के लिए भारी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं जो खुलेआम लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं।  दुकाने रोज लग रही हैं और मछली खरीदने के लिए लोग कोविड-19 को अनदेखा कर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। 

जिसकी भनक आज जब पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस को देख भीड़ तितर-बितर हो गई और दुकानदार दुकान छोड़ फरार हो गए।  पुलिस ने मौके से दो अज्ञात लोगों को धर दबोचा एवं दुकानदारों के तराजू बट्टा को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया की गई। 

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts