कोविड के खतरे के कारण जेल से पैरोल पर छोड़े गए 15 कैदी!

लोकेशन :- हल्द्वानी कुमाऊँ की सबसे बड़ी हल्द्वानी जेल में कोविड के खतरे को देखते हुए जेल प्रसाशन ने 15 कैदियों को पैरोल पर छोड़ा हैं । हल्द्वानी जेल के अधीक्षक प्रह्लाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि, माननीय न्यायालय और जेल प्रसाशन द्वारा बनाई गई। कमेटी के निर्देश के बाद 15 कैदियों को […]

लोकेशन :- हल्द्वानी

कुमाऊँ की सबसे बड़ी हल्द्वानी जेल में कोविड के खतरे को देखते हुए जेल प्रसाशन ने 15 कैदियों को पैरोल पर छोड़ा हैं ।

हल्द्वानी जेल के अधीक्षक प्रह्लाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि, माननीय न्यायालय और जेल प्रसाशन द्वारा बनाई गई। कमेटी के निर्देश के बाद 15 कैदियों को पैरोल पर बाद छोड़ा गया हैं।

पैरोल पर उन कैदियों को छोड़ा जा रहा है जिनको 7 साल से कम की सजा हो या वो अंडर ट्रायल पर चल रहे हो। जेल अधीक्षक ने कहा कि, आईजी जेल और नैनीताल और उधम सिंह नगर डीएलएसए के सचिव को रिपोर्ट भेजी गई हैं। जिसके बाद कई अन्य कैदियों को पैरोल पर छोड़ा जाएगा।

वहीं वर्तमान समय में हल्द्वानी जेल के अंदर 1700 के आसपास कैदी बंद हैं ,जेल के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को लेकर लगातार काम किया जा रहा हैं ।साथी सैनिटाइजर का प्रयोग भी जेल के बैरकों में समय-समय पर किया जा रहा हैं ताकि कोविड का संक्रमण ना हो सके।

Also Read This

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

Related Posts