कोरोना से सुरक्षा के लिए चलाया अभियान!ग्रामीणों को बताएं सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के लाभ

उत्तराखंड, ऊ. सि. नगर रिपोर्ट/किच्छा -दिलीप अरोरा पिछले कुछ दिनों से लगातार पटेल सेवा समिति  के सदस्य ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को घर घर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की उपयोगिता के बारे मे न केवल समझा रहे हैं, बल्कि जरूरतमंदों को मास्क भी बाँट रहे हैं । यहीं नहीं पटेल सेवा समिति […]

उत्तराखंड, ऊ. सि. नगर

रिपोर्ट/किच्छा -दिलीप अरोरा

पिछले कुछ दिनों से लगातार पटेल सेवा समिति  के सदस्य ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को घर घर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की उपयोगिता के बारे मे न केवल समझा रहे हैं, बल्कि जरूरतमंदों को मास्क भी बाँट रहे हैं ।

यहीं नहीं पटेल सेवा समिति के सदस्य गांव-गांव जाकर हाइपोक्लोराइड के घोल का भी छिड़काव करवाते दिख रहे हैं ।

इस पर समिति के चेयरमैन डॉ भूपेंद्र गंगवार ने बताया कि, अभी हमने कुछ एक गाँव में ही यह अभियान चलाया हैं ।आगे हम किच्छा विधान सभा के अन्य गांवों के लोगों को भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के क्या लाभ है इसके बारे में बताएं, साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य भी करेंगे।

 कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लोगो को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए हम पूर्ण रूप से प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और लोगों को कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक करेंगे।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts