किच्छा तहसील परिसर में 92 आशा कार्यकत्री और 60 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बांटी सुरक्षा किट

उत्तराखंड, ऊ. सि. नगर रिपोर्ट/किच्छा – दिलीप अरोड़ा आज किच्छा के तहसील परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विधायक राजेश शुक्ला व उपजिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल व चिकित्सा अधीक्षक डॉ एच्0 सी0 त्रिपाठी के सहित किच्छा ग्रामीण क्षेत्र की कुल 152 फ्रंट लाइन वर्कर मौजूद थी।इनमें 92 आशा कार्यकत्री व बरा सेक्टर के 60 आंगनबाड़ी […]

रिपोर्ट/किच्छा – दिलीप अरोड़ा

आज किच्छा के तहसील परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विधायक राजेश शुक्ला व उपजिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल व चिकित्सा अधीक्षक डॉ एच्0 सी0 त्रिपाठी के सहित किच्छा ग्रामीण क्षेत्र की कुल 152 फ्रंट लाइन वर्कर मौजूद थी।इनमें 92 आशा कार्यकत्री व बरा सेक्टर के 60 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों शामिल थी।

कार्यक्रम में विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बने कोरेंटाइन सेंटर एवं होम आइसोलेशन में कोरोना मरीजों की देखभाल की जिम्मेदारी फ्रंटलाइन वर्कर आशा कार्यकत्री व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सुरक्षित रहने के लिए प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य सुरक्षा किट उपलब्ध कराया गया है, जिसमें मास्क, सेनेटाइजर, फेस शिल्ड, पीपीई किट व दवाइयां हैं।

विधायक शुक्ला ने बताया कि, आशा कार्यकत्री व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन द्वारा जिम्मेदारी दी गई है कि, होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल करेंगी ।

कुछ आशा कार्यकत्रियों द्वारा अवगत कराया गया कि, उनको स्वास्थ्य सुरक्षा के मास्क, सेनेटाइजर, ग्लब्स न  होने के कारण खतरा बना रहता है, जिस पर प्रशासन के सहयोग से आज ग्रामीण क्षेत्रों की सभी आशा वर्करों व बरा सेक्टर की 60 आंगनबाड़ी कार्यकत्रि को स्वास्थ्य सुरक्षा किट उपलब्ध कराई गई।

इस पर उपजिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल ने समस्त आशा वर्करों को सुरक्षित रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने के निर्देश देते हुए कहा कि, तहसील क्षेत्र के शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सभी फ्रंट लाइन वर्कर (आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों) को यह स्वास्थ्य सुरक्षा किट उपलब्ध कराया जा रहा हैं। ताकि वह भी सुरक्षित रह सके।

चिकित्साधीक्षक डां0 एच् सी त्रिपाठी ने बताया कि, समस्त आशा कार्यकत्रि व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को सरकार ने ऑनलाइन वर्कर मानते हुए उनका वैक़सीनेशन करा दिया हैं । जिससे उनको अपनी जिम्मेदारी निभाने में आसानी हो रही हैं । आज प्रशासन ने उन्हें स्वास्थ सुरक्षा किट भी उपलब्ध करा दी हैं ।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा, सहायक कमिश्नर ज्ञान चंद, बाट माफ निरीक्षक के सी पंत, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर आर पी सिंह, उपखंड अधिकारी विद्युत मौजूद थे।

Also Read This

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

Related Posts