एक्सक्लूसिव : यूकेडी कार्यकारिणी भंग, 25 जुलाई को नए अध्यक्ष की घोषणा।

उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है, अब 25 मई को उत्तराखंड क्रांति दल में पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से अपना अध्यक्ष और पूरी कार्यकारिणी का चयन किया जाएगा।   निवर्तमान अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि, दल के नए अध्यक्ष का चुनाव पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की इच्छा अनुसार ही […]

 

निवर्तमान अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि, दल के नए अध्यक्ष का चुनाव पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की इच्छा अनुसार ही किया जायेगा

उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष और संरक्षण मंडल की सलाह पर एक विशेषाधिकार समिति का गठन किया गया हैं, जिसके अध्यक्ष यूकेडी के संरक्षक व पूर्व विधायक , पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष माननीय काशी सिंह ऐरी जी को नियुक्त किया गया हैं।  

15 और 16 मई को प्रस्तावित अधिवेशन होने की तिथि निश्चित थी परन्तु कोरोना महामारी के चलते लगे प्रतिबंधों एवं सुरक्षा को लेकर अधिवेशन को स्थगित किया गया हैं

दल के संविधान के मुताबिक, यदि तय तिथि पर अधिवेशन नहीं होता तो वर्तमान कार्यकारिणी खुद ही भंग मान ली जाती हैं इसके स्थान पर दल की विशेषाधिकार समिति ही दल के द्विवार्षिक महाधिवेशन सहित अन्य गतिविधियों का संचालन करेगी

विशेषाधिकार समिति में काशी सिंह ऐरी को अध्यक्ष, निवर्तमान अध्यक्ष दिवाकर भट्ट को इस समिति का सदस्य, बीडी रतूड़ी एवं त्रिवेंद्र पवांर को संरक्षक सदस्य, डॉ नारायण सिंह जंतवाल को संरक्षक, पुष्पेश त्रिपाठी को संरक्षक सदस्य, निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष जेपी जुयाल को सदस्य, संसदीय बोर्ड के निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी को सदस्य एवं अनुशासन समिति के  निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती तथा केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक को इस समिति में सदस्य बनाया गया हैं

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts