सड़क से 200 मीटर नीचे गिरी अनियंत्रित कार ! पति पत्नी की मौत

पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कुंडाधार के समीप आज सुबह एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी,जिसमें पति पत्नी 2 लोग सवार थे।दोनों लोगों की मौत हो गई हैं| वहीं ग्रामीणों की ओर से पुलिस को इस बात की सूचना दी गई कि, गाँव के पास एक वाहन सड़क से नीचे जा […]

पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कुंडाधार के समीप आज सुबह एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी,जिसमें पति पत्नी 2 लोग सवार थे।दोनों लोगों की मौत हो गई हैं|

वहीं ग्रामीणों की ओर से पुलिस को इस बात की सूचना दी गई कि, गाँव के पास एक वाहन सड़क से नीचे जा गिरा हैं।जिस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों लोगों को निकालकर उपचार के लिये देवप्रयाग अस्पताल ले गए।जहां चिकित्सकों की ओर से दोनों लोगों को मृत घोषित किया गया । वहीं इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को भी सौंपी गई है।

पौड़ी के उज्याड़ी गांव के रहने वाले पति पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी हैं। दोनो लोग पौड़ी से देहरादून की तरफ जा रहे थे। 

एसओ देवप्रयाग संदीप की ओर से बताया गया है कि, उज्याड़ी गांव के रहने वाले रविन्द्र सिंह उम्र 48 साल व सुषमा देवी उम्र 44 साल आज सुबह अपने वाहन मारुति सिलेरियो कार uk12c 4271 से पौड़ी से देहरादून की तरफ जा रहे थे। वहीं सबदरखाल के कुंडाधार के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे जा गिरी ।

वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना उन्हें ग्रामीणों से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू करने पहुंची ।

ग्रामीणों की मदद से दोनों लोगों को वाहन से बाहर निकाला गया और दोनों लोगों को उपचार के लिए देवप्रयाग अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने दोनों लोगो को मृत घोषित किया हैं ।

Also Read This

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

Related Posts