झांपू के नाम से बनाया सोशल मीडिया पर पेज !भाजयुमो ने दी तहरीर!

मंजू राणा खत्री श्रीनगर। भाजयुमो ने सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने के आरोप में कोतवाली में तहरीर दी हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, सोशल मीडिया के फेसबुक पर किसी व्यक्ति द्वारा झांपू नाम से पेज बनाया गया हैं । जिस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की फोटो लगाई गई हैं। उक्त […]

मंजू राणा खत्री

श्रीनगर।

भाजयुमो ने सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने के आरोप में कोतवाली में तहरीर दी हैं।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि, सोशल मीडिया के फेसबुक पर किसी व्यक्ति द्वारा झांपू नाम से पेज बनाया गया हैं । जिस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की फोटो लगाई गई हैं। उक्त व्यक्ति के इस कृत्य से मुख्यमंत्री की छवि धूमिल हो रही हैं ।

कार्यकर्ताओं ने उक्त प्रकरण में आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं ।मंगलवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की छवि धूमिल करने के आरोप में तहरीर दी हैं ।

युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री विजय सिंह रावत व संदीप रावत ने कहा कि, किसी व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर झांपू नाम से एक पेज बनाया गया हैं।जिसकी टैग लाइन पर जस्ट फॉर फन लिखा गया हैं ।पेज पर वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की फोटो लगाई गई हैं ।

विजय सिंह रावत ने कहा कि, इससे मुख्यमंत्री के साथ ही पूरे प्रदेश की छवि धूमिल हो रही हैं । पेज के माध्यम से मुख्यमंत्री पद की मर्यादा को अपमानित किया जा रहा हैं । यह एक अर्मयादित कार्य हैं । कार्यकर्ताओं ने उक्त पेज के संचालक का पता लगाकर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts