दुखद : अब तक नहीं मिला कुंभ ड्यूटी वाले जवानों का वेतन

कुंभ ड्यूटी के लिए गए पीआरडी जवानों की सैलरी अभी तक भी नहीं मिली जबकि कुंभ ड्यूटी अप्रैल 21 को समाप्त हो चुकी थी । पीआरडी जवानों ने राजस्व विभाग में भी ड्यूटी की थी ,उनका पैसा भी रुका हुआ है। आज एक बार फिर पीआरडी जवानों के साथ रोजगार की समस्या पैदा हो चुकी […]

कुंभ ड्यूटी के लिए गए पीआरडी जवानों की सैलरी अभी तक भी नहीं मिली जबकि कुंभ ड्यूटी अप्रैल 21 को समाप्त हो चुकी थी । पीआरडी जवानों ने राजस्व विभाग में भी ड्यूटी की थी ,उनका पैसा भी रुका हुआ है।
आज एक बार फिर पीआरडी जवानों के साथ रोजगार की समस्या पैदा हो चुकी हैं मगर पीआरडी वालों की सुध लेने वाला कोई नहीं है ।

एक मामला संज्ञान में आया हैं कि,पौड़ी जिले से जो जवान कुंभ ड्यूटी के लिए गए थे उनकी सैलरी अभी तक भी नहीं आयी है, जबकि कुंभ ड्यूटी अप्रैल 21 तारीख को समाप्त हो चुकी थी । 

साथ ही कोरोना में ड्यूटी कर रहे जवानों के भर्ती में भी अनियमितता बरती जा रही है। जिसमें की पौड़ी जिले से 100 जवान लगे हैं। 

सूत्रों द्वारा पता लगा कि, ब्लॉक द्वारा अप्रशिक्षित जवानों को ड्यूटी पर भेजा जा रहा है जबकि प्रशिक्षण प्राप्त जवान घर बैठे हुए हैं। 

पर्वतजन द्वारा इस मामले में  पौड़ी डी.ओ से बात कि गयी उन्होंने बताया कि,राज्य सेक्टर से अभी तक बजट पास न होने के कारण सैलरी जवानो के खाते में नहीं पहुंची है ।बजट पास  होते  ही उनके खातों में पैसे डाल दिए जाएंगे ।

साथ ही उन्होंने जवानों के भर्ती में भी अनियमितता बरतने की बात को गलत बताया और कहा कि, जितने भी जवान ड्यूटी कर रहे हैं वो प्रशिक्षण प्राप्त जवान हैं  ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts