बहादराबाद क्षेत्र में गुलदार घुसने से मचा हड़कंप !

रिपोर्ट/वन्दना गुप्ता  हरिद्वार: हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र स्थित वेद सिटी के बराबर में गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया।  गुलदार एक चरी के खेत में छिपा हुआ बैठा था । खेत मे चरी काट रहे ग्रामीण ने जब गुलदार को बैठा देखा तो उसके होश उड़ गए।  आनन फानन में भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई […]

रिपोर्ट/वन्दना गुप्ता 

हरिद्वार:

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र स्थित वेद सिटी के बराबर में गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया। 

गुलदार एक चरी के खेत में छिपा हुआ बैठा था । खेत मे चरी काट रहे ग्रामीण ने जब गुलदार को बैठा देखा तो उसके होश उड़ गए। 

आनन फानन में भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई और आसपास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।गुलदार की खबर सुनकर ग्रामीण ट्रैक्टर पर सवार होकर फिर से चरी के खेत में पहुंचे और गुलदार को खोजना शुरू किया । 

ग्रामीण जब ट्रैक्टर को लेकर चरी के खेत में घुसे तो गुलदार शोर सुनकर खेत से बाहर भागने लगा और कैमरे में कैद हो गया। 

इस दौरान ग्रामीणों ने गुलदार का वीडियो भी बनाया जो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  दिनदहाड़े खेतों में गुलदार दिखने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts