यूकेडी के युवा नेता ने गरीब लोगों को बांटी राशन किट!

उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता अनिल डोभाल द्वारा कोरोना कर्फ्यू के चलते रायपुर विधानसभा के अंतर्गत आज नेहरू ग्राम व डोभाल चौक के कुछ गरीब लोगों को राशन किट उपलब्ध करायी गयी। कोरोना के चलते शहर में लागू लॉकडाउन के बीच उक्रांद युवा नेता अनिल डोभाल को स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि, नेहरू […]

उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता अनिल डोभाल द्वारा कोरोना कर्फ्यू के चलते रायपुर विधानसभा के अंतर्गत आज नेहरू ग्राम व डोभाल चौक के कुछ गरीब लोगों को राशन किट उपलब्ध करायी गयी।

कोरोना के चलते शहर में लागू लॉकडाउन के बीच उक्रांद युवा नेता अनिल डोभाल को स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि, नेहरू ग्राम व डोभाल चौक के कुछ गरीब परिवार बहुत परेशानी में हैं। 

इस पर अनिल डोभाल द्वारा उन्हें आश्वासन देने के बाद आज सहायता के रूप में राशन किट उपलब्ध करायी गयी । भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 

इस पर सहायता प्राप्त करने वालों ने भी उत्तराखंड क्रांति दल एवं अनिल डोभाल का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला महामंत्री विनीत सकलानी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी जबर सिंह पावेल, भूपेंद्र पटवाल के साथ स्थानीय कार्यकर्ता कल्पना तिवारी, विरेन्द्र गुंसाई एवं अन्य उपस्थित रहे।

Also Read This

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

Related Posts