दर्दनाक:जिला चिकित्सालय गोपेश्वर की घोर लापरवाही!

रिपोर्ट/भूपेन्द्र नेगी चमोली/गोपेश्वर चमोली /गोपेश्वर-जिला चिकित्सालय गोपेश्वर से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मरीज अपनी आप बीती सुना रहा हैं ।  विगत दिनों से एक वृद्ध मरीज जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में एडमिट हो रखा है, जिसको पूछने वाला कोई नहीं है।  वृद्ध मरीज के पैर में विगत कुछ दिनों पूर्व राड डाली […]

रिपोर्ट/भूपेन्द्र नेगी

चमोली/गोपेश्वर

चमोली /गोपेश्वर-जिला चिकित्सालय गोपेश्वर से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मरीज अपनी आप बीती सुना रहा हैं । 

विगत दिनों से एक वृद्ध मरीज जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में एडमिट हो रखा है, जिसको पूछने वाला कोई नहीं है। 

वृद्ध मरीज के पैर में विगत कुछ दिनों पूर्व राड डाली गई थी लेकिन जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में डॉक्टरों की लापरवाही चलते हुए राड बाहर निकल चुकी है लेकिन डॉक्टरों को कोई खबर ही नहीं है।

 इससे साफ जाहिर होता है कि जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में मरीजों का इलाज किस प्रकार किया जा रहा होगा और कितनी लापरवाही हो रही होगी।

इस संबंध में जब सीएमओ गोपेश्वर से बात करनी चाही तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ दिखा रहा था।

इस संबंध में जब बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट से बात हुई तो उन्होंने कहा मैं डॉक्टर से बात कर इस बारे में संज्ञान लेता हूं।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts