अपराध:कोरोना इलाज के नाम पर दो लाख की ठगी !

रिपोर्ट- सलमान मलिक रुड़की क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे मरीजों की जान से खुलेआम खिलवाड किया जा रहा है। आपकों बता दें कि, आपदा में अवसर तलाशने का एक और मामला मंगलौर क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ पठानपुरा मोहल्ले में स्तिथ एक मेडिकल स्टोर स्वामी पर कोरोना के ईलाज के नाम […]

रिपोर्ट- सलमान मलिक

रुड़की क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे मरीजों की जान से खुलेआम खिलवाड किया जा रहा है। आपकों बता दें कि, आपदा में अवसर तलाशने का एक और मामला मंगलौर क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ पठानपुरा मोहल्ले में स्तिथ एक मेडिकल स्टोर स्वामी पर कोरोना के ईलाज के नाम पर दो लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है और कमाल इस बात का है कि, यह मेडिकल स्टोर सवामी स्टोर के लाइसेंस पर मरीजों को भर्ती कर इस आपदा में मरीजों की जान से खिलवाड़ करने के साथ ही लूट खसोट कर रहा है।

बता दें कि, नगला सलारू गाँव की रहने वाली महिला ने कोतवाली मंगलौर में संबंधित मामले में एक तहरीर भी दी है। महिला का आरोप है कि, उसकी माता बीमार थी, जिसके चलते उसने उसे पठानपुरा स्थित एक डॉ को ईलाज के लिये दिखाया, तो डॉ इरफान ने उसकी माँ को कोरोना बताते हुए उसका ईलाज किया और उससे दवाइयों के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए। बाद में महिला ने अपनी माँ को आराम ना होने पर मंगलौर स्थित कोविड सेंटर में भर्ती करवाया, जहां उन्हें आराम मिल गया पर इससे पहले झोलाछाप डॉक्टर उक्त महिला से 2 लाख रुपये ठग चुका था। महिला ने संबंधित मामले में मंगलौर कोतवाली में तहरीर भी दी है।

वही मंगलौर सीओ पंकज गैरोला का कहना है कि, संबंधित मामले में अगर किसी तरह की तहरीर उनके संज्ञान में आती है तो आरोपी डॉ पर कार्यवाही की जाएगी।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts