पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

नेपाली फार्म टोल प्लाजा के विरोध में यूकेडी का हल्ला बोल

May 25, 2021
in पर्वतजन
नेपाली फार्म टोल प्लाजा के विरोध में यूकेडी का हल्ला बोल
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

ऋषिकेश।

नेपाली फार्म स्थित बन रहे टोल प्लाजा के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल ने  25 मई को मौके पर पहुंच धरना प्रदर्शन के साथ जोरदार नारेबाजी की।

 ‘डोईवाला टोल टैक्स आंदोलन’ की सफलता के बाद अब उक्रांद ने नेपाली फार्म स्थित बन रहे टोल प्लाजा के निर्माण के विरोध में हल्ला बोल दिया है। यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल की अगुवाई में पहुंचे दर्जनों यूकेडी कार्यकर्ताओं ने निर्माण में लगी जेसीबी मशीन पर चढ़कर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। 

केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि, डोईवाला टोल टैक्स आंदोलन की सफलता हमें इसलिए मिली क्योंकि वहां की स्थानीय जनता ने हमारा सहयोग किया था। 

वरिष्ठ नेता अवतार सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश की जनता से आह्वान किया कि, इस आंदोलन को भी सफल बनाने के लिए सभी लोगों को उत्तराखंड क्रांति दल का साथ देना चाहिए। 

उत्तराखंड क्रांति दल केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने कहा कि, अगर यह टोल प्लाजा बनता है तो इसमें नुकसान उत्तराखंड की स्थानीय जनता का ही होना है। 

जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोभाल ने कहा कि, यह क्षेत्र राजाजी नेशनल पार्क के अंतर्गत भी पड़ता है, जिस पर किसी भी निर्माण कार्य किए जाने के लिए नेशनल पार्क की अनुमति होना अनिवार्य है लेकिन वन विभाग का कहना है कि, उन्हें इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। साथ ही बहादराबाद टोल प्लाजा के बाद 28 किलोमीटर पर नेपाली फार्म टोल प्लाजा खोला जा रहा है और नेपाली फार्म से लच्छीवाला टोल टैक्स 21 किलोमीटर की दूरी पर है।

नरेंद्र नगर विधानसभा अध्यक्ष संजय रावत ने कहा कि, केंद्र सरकार की मनमानी के कारण 60 किलोमीटर की दूरी पर नियमों के विपरीत तीसरा टोल प्लाजा बनाया जा रहा है। यह डकैत सरकार है जिसने जनता को लूट रखा है।

धर्मवीर सिंह गुसाईं ने कहा कि, जनता को यह समझना चाहिए कि अगर हम दिल्ली वाले दलों के भरोसे रहे तो यह हमारी जेब लूटने में लगे रहेंगे। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी थी उत्तराखंड क्रांति दल किसी भी कीमत पर इस टोल प्लाजा को बनने नहीं देगा।

मौके पर जिला अध्यक्ष उत्तराखंड क्रांति दल केंद्रपाल सिंह तोपवाल,  जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोभाल, नरेंद्र नगर विधानसभा अध्यक्ष संजय रावत, वरिष्ठ नेता अवतार सिंह बिष्ट, धर्मवीर सिंह गुसाईं सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Previous Post

तबादला एक्ट पर शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी भरपूर विरोध!

Next Post

ईएसआई अस्पताल सुचारू रूप से कर रहा कार्य,ठीक होकर उत्साह पूर्वक लौट रहे कोविड संक्रमित

Next Post
latest uttarakhand news,

ईएसआई अस्पताल सुचारू रूप से कर रहा कार्य,ठीक होकर उत्साह पूर्वक लौट रहे कोविड संक्रमित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • Smartphone Overheating Problem: जानिए क्या है कारण और कैसे बचें!
  • ब्रेकिंग: UKSSSC ने जारी की पुलिस कांस्टेबल, सहायक लेखाकार सहित कई पदों की तिथियां घोषित। देखें..
  • WUPL  2025: महिला क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका । इस दिन दून में शुरू होंगे ट्रायल 
  • Post Office RD Scheme: हर महीने की बचत से पाएं ₹5 लाख तक का फंड!
  • Home Loan Rejected-जानिए Top Reasons और दुबारा Approve करवाने के आसान तरीके!
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!