जल स्रोत में मरी गाय,800 परिवारों का पेयजल दूषित!

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के भीमताल स्थित मेहरा गांव में जल स्रोत में तीन दिनों से एक गाय मरी होने के बाद लगभग 800 परिवारों का पेयजल दूषित हो गया है । ग्रामीणों ने गाय को श्रोत से बाहर निकालकर बड़े गड्ढे में दफना दिया ।      नैनीताल जिले में भीमताल मार्ग में पड़ने वाले मेहरा […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के भीमताल स्थित मेहरा गांव में जल स्रोत में तीन दिनों से एक गाय मरी होने के बाद लगभग 800 परिवारों का पेयजल दूषित हो गया है । ग्रामीणों ने गाय को श्रोत से बाहर निकालकर बड़े गड्ढे में दफना दिया ।

     नैनीताल जिले में भीमताल मार्ग में पड़ने वाले मेहरा गांव में अच्छी खासी आबादी वास करती है । इस आबादी को सदियों से प्राकृतिक जलश्रोत पेयजल मुहैय्या कराते हैं । ग्रामीणों को शुद्ध प्राकृतिक मिनरल पेयजल मिलता है । पिछले तीन दिनों से यहां मुख्य मार्ग से कुछ ऊंचाई पर पहाड़ी से एक गाय गहरे जलश्रोत में जा गिरी । अब गाय दुर्गंध देने लगी और बीमारी फैलने का भय हो गया । 

यही कारण है कि, मेहरा गांव की आधी आबादी पीने के पानी से वंचित हो गई है । क्षेत्र में दुर्गंध आने से ग्रामीण खोज करने पहुंचे तो पता चला कि जलश्रोत में एक गाय गिर गई है । आज मेहरा गांव के ग्रामीण गाय हो हटाने के लिए घटनास्थल में पहुंचे । लगभग आधा दर्जन ग्रामीणों ने रस्सी और बल्ली की सहायता से गाय को श्रोत से बाहर निकाला और एक गहरा गड्ढा कर उसे दफना दिया ।

अनुमान लगाया जा रहा हैै की गाय अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी होगी और उसे तलाशा नहीं जा सका होगा । गाय वहीं तड़प तड़प के मर गई होगी ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts