हाईकोर्ट: स्थायी न्यायाधीश बने आलोक कुमार वर्मा ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल) :-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा को स्थायी न्यायाधीश बनाये जाने के बाद मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राघवेंद्र सिंह चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । मुख्य न्यायधीश कोर्ट में आयोजित, शपथ ग्रहण समारोह में उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल धनन्जय चतुर्वेदी ने राष्ट्रपति […]

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा को स्थायी न्यायाधीश बनाये जाने के बाद मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राघवेंद्र सिंह चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

मुख्य न्यायधीश कोर्ट में आयोजित, शपथ ग्रहण समारोह में उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल धनन्जय चतुर्वेदी ने राष्ट्रपति के हस्ताक्षरों से जारी वारंट और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के अपर सचिव राजेन्द्र कश्यप द्वारा जारी अधिसूचना को पढ़ा ।

इसके बाद मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राघवेंद्र सिंह चौहान ने न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई । इस मौके पर वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा सहित अन्य न्यायाधीश मौजूद थे ।

न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा मई 2019 में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अतिरिक्त जज बनाये गए थे । वे इससे पूर्व उत्तराखंड के कई जिलों में जिला न्यायाधीश और उत्तराखंड के प्रमुख सचिव, विधि एवं न्याय रह चुके हैं । न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा के उत्तराखंड उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश बनाये जाने पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं ने बधाई दी है ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts