प्रभुपाल सिंह रावत की मेहनत लाई रंग, अब पहुचेगी सड़क नावेतली मिली मंजूरी

रिखणीखाल : लैंसडाउन इंद्रजीत असवाल ऐसा ही रिखणीखाल विकास खण्ड के प्रभुपाल सिंह रावत के साथ भी हुआ , प्रभुपाल सिंह रावत पौड़ी जनपद के दूरस्थ विकासखण्ड रिखणीखाल के ग्राम नावेतली के मूल निवासी हैं।प्रभुपाल सिंह रिटायर फौजी है। वर्तमान में देहरादून में रहते हैं । रावत कहते हैं कि, जब मै गांव जाता था […]

रिखणीखाल : लैंसडाउन

इंद्रजीत असवाल

ऐसा ही रिखणीखाल विकास खण्ड के प्रभुपाल सिंह रावत के साथ भी हुआ , प्रभुपाल सिंह रावत पौड़ी जनपद के दूरस्थ विकासखण्ड रिखणीखाल के ग्राम नावेतली के मूल निवासी हैं।प्रभुपाल सिंह रिटायर फौजी है। वर्तमान में देहरादून में रहते हैं ।

रावत कहते हैं कि, जब मै गांव जाता था तो बहुत बुरा फील होता  था ,गांव के लोग बीमार लोगो को चारपाई में ले जाना, बड़े बुजुर्गों गर्भवती महिलाओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

गांव वासी सड़क के लिए कई बार पत्र व्यवहार कर चुके थे लेकिन शायद वो पत्र कचरे के ढेर तक ही सीमित थे । ऐसे में मैने मीडिया का सहारा लिया और देहरादून से अपने कुछ जानकर पत्रकार साथियों को अपने दुर्गम गांव ले गया । तब से लगातार पर्वतजन,अंतिम विकल्प न्यूज़, पहाड़ टीवी,हिमालय दर्पण, पहाड़ समाचार लाइव, लोक संहिता, सहित कई मीडिया पोर्टल व अख़बार ने हमारे गांव के लिए सड़क की मांग की, खबर प्रमुखता से छापी जिससे आज शासन द्वारा हमारे गांव के लिए सड़क की मंजूरी मिल गई। 

जिसके लिये नावेतल्ली वासियों व प्रभुपाल रावत ,ग्राम प्रधान महिपाल रावत ने सभी मीडिया के साथियों व विधायक लैंसडाउन महंत दिलीप सिंह रावत का दिल से आभार प्रकट किया है व उम्मीद जताई है कि, जल्द सड़क की टेंडर प्रक्रिया पूरी होकर सड़क कार्य की शुरुवात करने के लिए माननीय विधायक हमारे साथ होंगे।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts