उक्रांद ने दिव्यांगजनों को वितरित किया राशन।

उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा कोरोना काल में मदद का हाथ बढ़ाते हुए देहरादून के सरस्वती विहार, अजबपुर खुर्द में दिव्यांग जनों को राशन वितरित किया गया।

शुक्रवार को उक्रांद के युवा नेता अनिल डोभाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अजबपुर स्थित सरस्वती विहार में 25 दिव्यांगों को राशन वितरित किया।

उक्रांद नेता डोभाल ने बताया कि, कल शुभचिंतकों से उन्हें दिव्यांग जनों के बारे में पता चला। उन्हें बताया गया कि, लॉकडाउन में काम नहीं होने के कारण दिव्यांगों को जीवन यापन में घोर परेशानी हो रही है।

डोभाल ने जल्द ही मदद करने का आश्वासन दिया एवं राशन की किट के रूप में कई दिव्यांग जनों तक मदद पहुंचाई गयी। साथ ही आगे भी संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

उक्रांद के युवा महामंत्री विनीत सकलानी ने अनिल डोभाल की तारीफ करते हुए कहा कि, युवा नेता मुश्किल घड़ी में लोगों का दुख व परेशानी बांट रहे हैं। पिछले वर्ष कोरोना काल से वर्तमान परिस्थितियों तक परेशान सभी वर्गों की निस्वार्थ मदद कर रहे हैं। दिव्यांग जन की मदद करके बहुत खुशी मिली है।

इस अवसर पर उक्रांद कार्यकर्ता मुकेश गैरोला, सुरेश आर्य, मनोज सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts